Giridih News:झारखंड के गिरिडीह में इन दिनों एक ठग गिरोह काफी सक्रिय है. ये ठग अपनी मजबूरी दिखाकर लोगों को असली चांदी की जगह नकली सिक्के थमा रहे हैं. एक दुकानदार ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार को मजदूर सा दिखनेवाला एक युवक उसके पास पहुंचा और चांदी के चार सिक्के दिखाते हुए बोला कि इसका बाजार मूल्य एक हजार से बारह सौ तक है. उसने कहा कि उसके घर की हालत अच्छी नहीं है और तत्काल पैसों की दरकार है. ऐसे में वह दो सौ रुपया प्रति पीस की दर से वह सिक्का दे देगा.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/31uZYKn
सावधान! शहर में घूम रहे हैं शातिर ठग, लोगों को असली चांदी के सिक्के की जगह थमा रहे नकली
0
December 05, 2021