BJPs national executive meeting: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सम्मेलन कक्ष में शुरू हुई जिसमें उत्तर प्रदेश (UP) के वरिष्ठ भाजपा नेता ऑनलाइन शामिल हुए. भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाक्टर दिनेश शर्मा तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत कई प्रमुख नेता डिजिटल माध्यम से बैठक से जुड़े हैं. उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की दृष्टि से यह बैठक राज्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2ZWCT1Z
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में योगी आदित्यनाथ ने रखा अहम प्रस्ताव, वित्त मंत्री ने की सराहना
0
November 07, 2021